HomeTrending Newsदिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में,...

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में, कनॉट प्लेस पर भारी सुरक्षा बल तैनात

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Abhijit Dipke detained: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान और मार्च से पहले राजधानी का पारा पूरी तरह से चढ़ गया है।

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है।

दीपके अपने समर्थकों के साथ कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने और मार्च में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन सुरक्षा का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

पिछले 6 दिनों के भीतर अभिजीत दीपके को दूसरी बार पुलिस कस्टडी में लिया गया है।

इससे पहले 10 अक्टूबर को भी उन्हें हिरासत में लेकर अगले दिन छोड़ दिया गया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

कनॉट प्लेस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और धारा 163 लागू

नई दिल्ली इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है।

इस नियम के तहत एक साथ चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

CJP के मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों (CAPF) के लगभग 25,000 जवानों को कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।

इसके अलावा, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए आम जनता के दौर पर बंद रखने का ऐलान किया है।

पार्क के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वारों पर भी भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस और अभिजीत दीपके के बीच तीखी बहस

हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले, जब पुलिस अधिकारी नोटिस लेकर अभिजीत दीपके के पास पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि वे कोई हिंसक रैली या प्रोटेस्ट नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने ही देश में केवल तिरंगा लहराने जा रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अपने देश में तिरंगा ले जाना या लहराना अपराध है और क्या इसके लिए भी अब पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी?

दीपके ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है और स्थिति ऐसी बना दी गई है मानो अंग्रेजों के समय की पुलिस घर आ गई हो।

व्यापारियों की चिंता और सुप्रीम कोर्ट का रुख

इस पूरे घटनाक्रम और लगातार हो रहे प्रदर्शनों के कारण कनॉट प्लेस के व्यापारियों और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

त्योहारों के इस सीजन में बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है।

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने राजनीतिक दलों और संगठनों से अपील की है कि वे बाजारों के बजाय अन्य जगहों पर प्रदर्शन करें, क्योंकि लगातार सड़कों के बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

दूसरी ओर, सेंट्रल पार्क को बंद करने के एनडीएमसी (NDMC) के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिस पर अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है और इस मामले की अगली सुनवाई 26 या 27 अक्टूबर को तय की गई है।

कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष समझदारी से काम लेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।

#AbhijitDipke #CockroachJantaParty #DelhiPolice #ConnaughtPlace #TricolourMarch #DelhiNews 

- Advertisement -spot_img