Deepak Joshi Joins BJP Again: सीहोर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक बार फिर से भाजपा में वापसी की है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में दीपक जोशी एक बार फिर से भाजपा में शामिल हो गए।
लगभग डेढ़ साल पहले एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान दीपक जोशी ने भाजपा से रिश्ते खत्म कर कांग्रेस का हाथ थामा था।
उस समय कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
उस समय दीपक जोशी ने कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें 12542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Deepak Joshi Joins BJP Again: 8 महीने पहले टल गई थी भाजपा वापसी –
बता दें कि 8 माह पहले दीपक जोशी फिर से भाजपा में शामिल होने वाले थे।
उनका भोपाल के भाजपा दफ्तर आकर घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था।
लेकिन, आखिरी वक्त पर दीपक जोशी का भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम टल गया।
दरअसल, उस समय दीपक जोशी की भाजपा में वापसी को लेकर पार्टी नेताओं में सहमति नहीं बन पाई थी।
उस समय दीपक जोशी ने एक अखबार से बातचीत में कहा था कि ‘मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं।’

Deepak Joshi Joins BJP Again: कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांग रहे थे वोट –
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने चार नवंबर को भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।
वहीं, उससे चार दिन पहले उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में बुधनी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित किया था।
इस जनसभा के दौरान दीपक जोशी ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए वोट मांगे थे।
2023 में छोड़ी थी भाजपा –
2023 के विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी देवास की हाटपिपल्या सीट से टिकट मांग रहे थे।
लेकिन, भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले मनोज चौधरी को वहां से उम्मीदवार बना दिया।
इससे नाराज दीपक जोशी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव से टिकट दिया था, लेकिन करीब 12 हजार वोटों से दीपक जोशी चुनाव हार गए थे।

Deepak Joshi Joins BJP Again: शिवराज सरकार में रह चुके हैं मंत्री –
दीपक जोशी 2013 में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में स्कूल, उच्च शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट मंत्री थे।
साल 2018 के विधानसभा के विधानसभा में कांग्रेस के मनोज चौधरी ने भाजपा के दीपक जोशी को हरा दिया था।
2020 में सत्ता का उलटफेर हुआ तो मनोज चौधरी भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
बाद में मनोज चौधरी उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे।
यह भी पढ़ें – IIMC के Ex DG प्रो. संजय द्विवेदी ने आशुतोष मिश्रा को भेजा मानहानि का नोटिस