Homeन्यूजइंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण वाले विज्ञापन पर भड़की सरकार: मेटा...

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण वाले विज्ञापन पर भड़की सरकार: मेटा को समन भेजने की तैयारी, पूछेगी ये तीन सवाल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Govt notice to Meta Child Ad: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एक बार फिर विवादों के घेरे में है।

इस बार मामला बच्चों की सुरक्षा और बेहद आपत्तिजनक विज्ञापनों से जुड़ा है।

भारत सरकार अब इस मामले को लेकर इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है।

सरकार मेटा को एक आधिकारिक नोटिस (समन) भेजकर जवाब तलब करेगी कि आखिर इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन कैसे लाइव हो गए और इन्हें रोकने के लिए कंपनी ने क्या किया।

CM Siddaramaiah, CM Siddaramaiah death rumour, Siddaramaiah, CM Siddaramaiah X, Meta Translation, Meta, Karnataka, Karnataka CM Siddaramaiah, Meta translation error, Facebook auto translation, Siddaramaiah death news, Kannada translation issue, Saroja Devi, National News

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा विवाद ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) की एक खोजी रिपोर्ट के बाद सामने आया है। इस रिपोर्ट में बेहद चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे पेड (पैसा देकर चलाए गए) विज्ञापन दिख रहे थे, जिनमें ‘रेप वीडियो’ और ‘चाइल्ड वीडियो’ जैसे बेहद आपत्तिजनक शब्दों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा था।

हैरान करने वाली बात यह है कि जब कोई यूजर इन विज्ञापनों पर क्लिक करता था, तो उसे सीधे टेलीग्राम (Telegram) के कुछ ग्रुप्स या चैनलों पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता था।

इन टेलीग्राम चैनलों पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा बेहद अश्लील कंटेंट महज 99 रुपये जैसी मामूली कीमत पर बेचा जा रहा था।

मेटा के मॉडरेशन सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

नियमों के मुताबिक, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर दिखने वाला हर विज्ञापन पहले मेटा के ‘मॉडरेशन सिस्टम’ और रिव्यू प्रोसेस से गुजरता है।

वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही कोई विज्ञापन लोगों को दिखाई देता है।

ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इतने संवेदनशील और अवैध शब्दों वाले विज्ञापनों को मेटा के सिस्टम ने हरी झंडी कैसे दे दी?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जब पहली बार इस तरह के एक विज्ञापन की शिकायत इंस्टाग्राम से की गई, तो कंपनी ने करीब 24 घंटे बाद जवाब दिया कि यह पोस्ट उनकी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं करती है।

Akshay Kumar, Akshay Kumar daughter, Nitara, online game safety, cyber crime, cyber awareness, online safety of children, Akshay Kumar video, CM Fadnavis, cyber period school, online harassment, cyber education, Twinkle Khanna daughter, Mumbai Police Cyber ​​Cell,

हालांकि, जब मामला मीडिया में बढ़ा और मेटा से सीधे सवाल किए गए, तब कंपनी ने आनन-फानन में कार्रवाई की।

मेटा ने इन विज्ञापनों को हटाया, जुड़े हुए अकाउंट्स को सस्पेंड किया और लिंक्स ब्लॉक किए।

मेटा ने अपनी सफाई में यह भी माना कि उनका कोई भी मॉडरेशन सिस्टम 100% परफेक्ट नहीं है और कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं।

Maha Kumbh, Prayagraj, Hotel Booking, Hotel Booking Fraud, Mahakumbh Fake Website, Hacker Fake Website, Maha Kumbh Cyber ​​Attack,

सरकार का कड़ा रुख: ‘नो टॉलरेंस’

इस मामले पर भारत के केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सख्त लहजे में कहा है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की आपत्तिजनक या अवैध सामग्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त (टॉलरेंट) नहीं किया जाएगा।

सरकार मेटा से मुख्य रूप से तीन सवाल पूछेगी:

  1. इंस्टाग्राम पर इस तरह के विज्ञापन प्रसारित कैसे हुए?
  2. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कंपनी के पास क्या नीतियां (Policies) हैं?
  3. बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्लेटफॉर्म पर क्या ठोस व्यवस्था की जा रही है?

child tied for conversion

अश्लील कंटेंट पर पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब सरकार इंटरनेट को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठा रही है।

इससे पहले 25 फरवरी को सरकार ने अश्लीलता और आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले 5 ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था।

इनमें मूडएक्सवीआईपी (MoodXVIP), कोयल प्लेप्रो (Koyal PlayPro), डिजी मूवीप्लेक्स (Digi Movieplex), फील (Feel) और जुगनू (Jugnu) जैसे नाम शामिल थे।

सरकार के इस कदम से साफ है कि डिजिटल स्पेस में सुरक्षा को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गाज गिरना तय है।

- Advertisement -spot_img