Homeन्यूजएडल्ट विज्ञापनों का नया खेल: पोर्न एप्स के फेर में खाली हो...

एडल्ट विज्ञापनों का नया खेल: पोर्न एप्स के फेर में खाली हो रहे बैंक खाते, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Fake Porn Apps Scam: आजकल स्मार्टफोन यूजर्स को चूना लगाने के लिए साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक जरिया ढूंढ निकाला है।

गृह मंत्रालय (MHA) की साइबर सुरक्षा विंग, नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने इस नए ट्रेंड को लेकर एक अहम एडवाइजरी जारी की है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, हैकर्स अब फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एडल्ट या पोर्नोग्राफिक कंटेंट का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

गृह मंत्रालय की इस रिपोर्ट में विशेष रूप से 7 संदिग्ध और खतरनाक एप्स (जैसे Night Play, Reloop, Kyss, Vimo, Rivo, Nexo और Vixa) और उनके जैसे अन्य वैरिएंट्स से बचकर रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

ठगी का पूरा खेल: विज्ञापन से बैंक खाते की डकैती तक

 * फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन: साइबर जालसाज इन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक और एडल्ट कंटेंट दिखाने वाले विज्ञापनों को स्पॉन्सर करते हैं।

* थर्ड-पार्टी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट: जैसे ही कोई यूजर इन विज्ञापनों पर क्लिक करता है, उसे सीधे गूगल प्ले स्टोर के बजाय किसी अनजान बाहरी (.live जैसी) वेबसाइट पर भेज दिया जाता है।

* APK फाइल डाउनलोड का लालच: वेबसाइट पर यूजर्स के सामने एक पॉप-अप आता है, जिसमें कंटेंट देखने के लिए एक APK फाइल (एप) डाउनलोड करने को कहा जाता है।

* ‘एक्सेसिबिलिटी परमिशन’ का दुरुपयोग: एप इंस्टॉल करते ही यह यूजर से फोन की संवेदनशील परमिशन्स (विशेष रूप से Accessibility Services) को Allow करने की मांग करता है।

जल्दबाजी में यूजर्स बिना सोचे-समझे इसे मंजूरी दे देते हैं।

sex workers not arrested, police raid hotel, police raid dhaba, mp police raid, police raid,

* फोन का रिमोट कंट्रोल और वायरस: परमिशन मिलते ही हैकर्स को फोन का पूरा एक्सेस (रिमोट कंट्रोल) मिल जाता है।

यह एप बैकग्राउंड में बिना यूजर को पता चले अन्य खतरनाक वायरस व मालवेयर वाले एप डाउनलोड कर देती है और फोन में बिना इजाजत VPN भी सेट कर देती है।

* बैंकिंग पासवर्ड चोरी और फ्रॉड: फोन पर पूरा नियंत्रण मिलने के बाद हैकर्स चुपके से यूजर के बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, पासवर्ड्स और आने वाले OTP को इंटरसेप्ट (चोरी) कर लेते हैं और बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।

Maha Kumbh, Prayagraj, Hotel Booking, Hotel Booking Fraud, Mahakumbh Fake Website, Hacker Fake Website, Maha Kumbh Cyber ​​Attack,

बचाव के उपाय (सेफ्टी टिप्स)

* कभी भी प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर के अलावा बाहरी स्रोतों (APK लिंक्स) से कोई भी एप डाउनलोड न करें।

 * किसी भी अनजान एप को अपने फोन की ‘Accessibility Permission’ बिल्कुल न दें।

 * अपने स्मार्टफोन में ‘Google Play Protect’ को हमेशा ऑन रखें।

* अगर गलती से ऐसा एप इंस्टॉल हो जाए, तो तुरंत अपने फोन को Safe Mode में रीस्टार्ट करें और Settings > Apps में जाकर उस एप को अनइंस्टॉल करें।

Maha Kumbh, Prayagraj, Hotel Booking, Hotel Booking Fraud, Mahakumbh Fake Website, Hacker Fake Website, Maha Kumbh Cyber ​​Attack,

#CyberSecurity #MHAAlert #CyberFraud #OnlineScam #StaySafeDigital #CyberCrimeAwareness #TechNewsHindi #CyberAlert

- Advertisement -spot_img