Homeन्यूजMP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं का टाइम-टेबल जारी, सेंटर पर 8 बजे...

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं का टाइम-टेबल जारी, सेंटर पर 8 बजे पहुंचना जरूरी; जानिए सभी नियम p

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Board Time Table 2027: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) की मुख्य परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।

दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।

हालांकि, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से काफी पहले पहुंचना होगा।

UGC NET Exam New Date

10वीं कक्षा का परीक्षा शेड्यूल

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक चलेंगी:

  • 24 फरवरी: भाषा विषय, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर
  • 25 फरवरी: NSQF के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  •  27 फरवरी: उर्दू
  •  2 मार्च: हिंदी
  • 5 मार्च: गणित
  • 9 मार्च: अंग्रेजी
  • 12 मार्च: संस्कृत
  • 15 मार्च: विज्ञान
  • 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान

12वीं कक्षा का परीक्षा शेड्यूल

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी:

  • 17 फरवरी: बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन, तबला-पखावज
  • 18 फरवरी: उर्दू व मराठी
  • 20 फरवरी: संस्कृत
  • 22 फरवरी: NSQF, शारीरिक शिक्षा और AI
  • 23 फरवरी: हिंदी
  • 26 फरवरी: अंग्रेजी
  • 1 मार्च: इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस (IP)
  •  3 मार्च: समाजशास्त्र
  • 4 मार्च: भौतिक शास्त्र (Physics), अर्थशास्त्र (Economics) व अन्य
  • 8 मार्च: जीव विज्ञान (Biology)
  • 11 मार्च: राजनीति शास्त्र (Political Science)
  • 13 मार्च: रसायन शास्त्र (Chemistry), इतिहास (History), व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) व अन्य
  • 16 मार्च: गणित (Mathematics)
  • 17 व 19 मार्च: विभिन्न व्यावसायिक और वैकल्पिक विषय

परीक्षा केंद्र के नियम: 8 बजे पहुंचना होगा अनिवार्य

बोर्ड ने छात्रों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं:

* छात्रों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाना होगा।

* सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल (कमरे) में बैठना अनिवार्य है।

* सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

* सुबह 8:45 बजे छात्रों को प्रश्न-पत्र (Question Paper) पढ़ने के लिए दे दिया जाएगा और 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका (Answer Sheet) मिलेगी।

MP Board Exam 2026, MPBSE, 10th Board Exam, 12th Board Exam, Board Exam Rules, Madhya Pradesh, Board Exam 2026, MP Board Exam Timing, MP Board News, Board Exam news, mp news, 10th 12th Board Exam Updates, Education News, Board Exam guidelines

प्रैक्टिकल परीक्षाएं और दूसरा चरण (Second Exam)

* प्रैक्टिकल परीक्षाएं: 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच होंगी, जबकि 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के दौरान आयोजित की जाएंगी।

* दूसरी परीक्षा (Second Attempt): जो छात्र अंक सुधारना चाहते हैं या मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाते, उनके लिए दूसरी परीक्षा 15 जून से 30 जून 2027 (10वीं) और 11 जून से 30 जून 2027 (12वीं) तक आयोजित की जाएगी।

विशेष नोट: मंडल ने साफ किया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई सरकारी या स्थानीय छुट्टी घोषित होती है, तब भी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।

#MPBoardExam2027 #MPBSE #Class10thTimeTable #Class12thTimeTable #MPBoardNews #BoardExams2027

- Advertisement -spot_img