Homeन्यूजदरभा डिवीजन से जुड़े 4 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, झीरम घाटी हमले को...

दरभा डिवीजन से जुड़े 4 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, झीरम घाटी हमले को दिया था अंजाम

और पढ़ें

Four Naxalites Surrendered: नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली सकते में हैं।

इसका असर ये हुआ है कि झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले 4 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है।

नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर दरभा डिवीजन से जुड़े इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

नक्सलियों ने झीरम घाटी हमले को दिया था अंजाम

जगदलपुर में 4 नक्सलियों ने बस्तर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

साथ ही नक्सलियों के रास्तों को छोड़ मुख्यधारा में जुड़कर आगे बढ़ने की बात कही।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी दरभा डिवीजन के कांगेर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सदस्य हैं।

इनमें से एक माओवादी पांडु पर एक लाख रुपए का इनाम था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है।

बस्तर पुलिस अधीक्षक ने इन्हें आत्मसमर्पण योजना के तहत लाभ और प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें – सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया किस्टाराम एरिया कमेटी का नक्सली लोकेश

सुरक्षाबल की सक्रियता से दहशत में नक्सली

नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली दहशत में हैं।

इसी का परिणाम है कि दरभा डिवीजन के चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

इन नक्सलियों ने 2013 में झीरम घाटी हमले को अंजाम दिया था।

बता दें दरभा डिवीजन 2005 से 2015 तक नक्सली गतिविधियों का मुख्य केंद्र था।

लेकिन, 2016 के बाद से इसमें गिरावट आने के साथ नक्सली गतिविधियों में कमी आई है।

वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और आत्मसमर्पण के कारण क्षेत्र के अधिकांश नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

इसी कड़ी में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 4 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक बस्तर के सामने शौर्य भवन में आत्मसमर्पण किया है।

इसमें से एक लाख का इनामी नक्सली पांडु कवासी 2014 में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ।

वर्तमान में वो कांगेरवेली एरिया कमेटी अंतर्गत माचकोट एलओएस सदस्य के पद पर अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर काम कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें – नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 15 October